सीतापुर , जून 07 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र अंतर्गत झरेखापुर रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे लाइन ट्रैक के पास रविवार को एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस सूत्रों ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की झरेखापुर रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का लाश पड़ी है, युवक की पहचान विकास पाल 23 वर्ष निवासी बेलामऊ खुर्द के रूप में हुई है ,पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,प्रारंभिक जांच में अभी कुछ पता नहीं चला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित