नयी दिल्ली , मई 20 -- रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हाल की घटनाओं को लिए असामाजिक तत्वों की जम्मेदार ठहराया है।

रेलवे ने बुधवार को यहां एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हाल ही में विभिन्न ट्रेनों में आग लगने की घटनाएँ सामने आई हैं। भारतीय रेलवे द्वारा इन घटनाओं की जाँच की गई, जिसमें पाया गया कि कई मामलों में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता रही है। रेलवे ने कहा कि राजस्थान में अमरपुरा स्टेशन के निकट एक ट्रेन में आग लगने की घटना किसी व्यक्ति द्वारा बिस्तर सामग्री जलाने की कोशिश के कारण हुई थी।

वहीं, हावड़ा में जिस ट्रेन में आग लगी थी, उसके शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद किया गया। कोटा में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में भी पहली आग की लपटें शौचालय से उठी थी। इसी तरह से सासाराम में खाली ट्रेन और खाली कोच थे। वहाँ कोई पावर जनरेटर नहीं था। इस घटना में सबसे अधिक संभावना है कि किसी ने अंदर जलती हुई वस्तु फेंकी हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित