सिलीगुड़ी , अप्रैल 29 -- रेल मंत्रालय ने यात्रियों को अपने रेल यात्रा के अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करने और हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना" के तहत राष्ट्रव्यापी लेखन प्रतियोगिता की घोषणा की है।पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जनता की प्रतिक्रिया के माध्यम से रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही यात्रियों के बीच हिंदी के अधिक उपयोग को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित