समस्तीपुर , जुलाई 16 -- िहार के समस्तीपुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान के दौरान फर्जी टिकट के साथ यात्रा कर रहे 4 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि ट्रेन संख्या- 11062 में टिकट जांच के दौरान 4 यात्रियों का टिकट संदिग्ध पाए गए। जांच के दौरान चारों यात्रियों का टिकट फर्जी पाया गया। इसके बाद समस्तीपुर के मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) कृष्ण कुमार मिश्रा ने सभी चारों यात्रियों को कानूनी कार्रवाई के लिए समस्तीपुर रेल थाना के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित