ग्वालियर , अक्टूबर 06 -- मध्यप्रदेश के ग्वालियर में विश्वविद्यालय और झांसी रोड थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले हैं। दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु होने की आशंका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
झांसी रोड थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक पेंट और शर्ट पहने था। उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज या अन्य सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम किया।
पुलिस के अनुसार, 04 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे रेलवे में गैंगमैन के पद पर पदस्थ जनक सिंह जाटव ने अप लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के साथ अन्य जिलों में भी सूचना भेजी है। पुलिस उनके परिजनों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित