झुंझुनू , अक्टूबर 08 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव भावठड़ी-कासनी के बीच रेलवे ट्रैक के पास मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शव की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के शवगृह में रखवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित