शिवपुरी , मार्च 22 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे कॉलोनी के एक क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की पहचान कर ली गई है। मृतक रेलवे कर्मचारी था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान 34 वर्षीय कमलेश कुशवाहा निवासी तालबेहट जिला ललितपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो शिवपुरी में रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत था।

बताया गया है कि शनिवार देर रात उसका शव रेलवे कॉलोनी स्थित उसके क्वार्टर में मिला था। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित