मुरादाबाद, सितंबर 30 -- उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में कार्यरत वरिष्ठ वाणिज्य सह टिकट लिपिक (सीसीटीसी) प्रिया घंघास ने एशियन गेम्स-2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारतीय रेल और मुरादाबाद मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए इसे संपूर्ण मुरादाबाद मंडल के लिए अत्यंत गौरव का विषय बताया। एशियन गेम्स-2026 की मुक्केबाजी स्पर्धा के महिला 60 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रिया घंघास ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल के कड़े एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले में उनका सामना चीन की पूर्व विश्व चैंपियन यांग चेंग्यू से हुआ, जिसमें प्रिया को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित