भरतपुर , अक्टूबर 10 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना रेलमार्ग पर शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि अपराह्न करीब चार बजे बयाना-भरतपुर रेल मार्ग पर एक महिला राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव उप जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। उसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित