नयी दिल्ली , मार्च 04 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसेवा सदन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ता साथियों और दिल्लीवासियों के साथ आज होली मनायी ।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने एक्स पर कहा "होली हमारी सनातन संस्कृति का उत्सव है, जो समाज में सद्भाव, ऊर्जा और एकजुटता की भावना को और सशक्त करता है। ऐसे अवसर हमें सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को और दृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं। यह पावन पर्व हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।"दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आज अपने आवास पर कार्यकर्ताओं तथा दिल्ली के लोगों से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित