मॉस्को , अगस्त 04 -- रूस के दक्षिणी हिस्से में काला सागर तट पर स्थित गेलेंदझिक शहर के एक व्यस्त समुद्र तट पर सोमवार को यूक्रेनी ड्रोन का मलबा गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गये।
रूसी समाचार एजेंसी तास ने मंगलवार को रूस की बाल अधिकार आयुक्त के हवाले से बताया कि मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं।
अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि घटना रूसी वायु रक्षा प्रणाली द्वारा ड्रोन को मार गिराए जाने के कारण हुई या ड्रोन स्वयं समुद्र तट पर आकर गिरा। क्रास्नोदार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने कहा कि समुद्र तट पर मौजूद लोगों की मौत उस समय हुई जब एक मानवरहित विमान (यूएवी) का मलबा वहां आ गिरा।
तास के अनुसार घटना में घायल 58 लोगों में से कई अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। श्री कोंद्रात्येव ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित