, March 14 -- मॉस्को, 14 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा सेवाओं ने रूस में आतंकवादी हमले और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देने में सक्षम लोगों को खोजने के लिए इंटरनेट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर अपनी कोशिशें कम नहीं की हैं।
एफएसबी ने बताया कि इससे पहले दिन में, तांबोव क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक को सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आतंकवादी घटनाओं को भड़काने के लिए टेलीग्राम का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित