, Oct. 22 -- मास्को, 22 अक्टूबर (स्पूतनिक) रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने कहा कि उसने सेवस्तोपोल के एक निवासी को हिरासत में लिया है, जिसने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा को काला सागर बेड़े के सैन्य उपकरणों एवं इकाइयों की लोकेशन की जानकारी दी थी।

एफएसबी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 1969 में जन्मे एक रूसी नागरिक की अवैध गतिविधियों को अवरुद्ध कर दिया गया है। यह व्यक्ति यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के खुफिया विभाग के पांचवें निदेशालय का एक एजेंट है और उस पर देशद्रोह का संदेह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित