, July 6 -- जेनेवा, 06 जुलाई (स्पूतनिक) रूस के उप-विदेश मंत्री मिखाइल गलुज़िन ने कहा है कि लातविया की यह सोच बिल्कुल गलत है कि वह बिना किसी परिणाम के नाटो के तहत रूस के खिलाफ हमलों में शामिल हो सकता है।

रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) की मई की एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए, श्री गालुज़िन ने बताया कि बाल्टिक देश अपनी ज़मीन से सीधे यूक्रेनी ड्रोन लॉन्च करने में मदद करना चाहते हैं। उन्होंने लातविया के सैन्य बेस पर यूक्रेनी ड्रोन ऑपरेटरों की मौजूदगी की बात भी कही। एसवीआर ने पहले बताया था कि यूक्रेनी सैन्य कमान रूस के पिछले इलाकों पर कई नये हमले करने की तैयारी कर रही थी और यूक्रेन ड्रोन की उड़ान का समय कम करने के लिए बाल्टिक इलाकों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित