, July 7 -- मास्को, 07 जुलाई (स्पूतनिक) रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने सोमवार को कहा कि अलास्का शिखर सम्मेलन से पहले यूक्रेन के संबंध में अमेरिका द्वारा दिए गए प्रस्तावों को रूस ने खारिज नहीं किया है।
श्री रियाबकोव ने संवाददाताओं से कहा, "एंकोरेज (अलास्का) में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिका की ओर से जो प्रस्ताव दिए गए थे और जिन पर हमने सहमति जताई थी, उन्हें हम नहीं छोड़ रहे हैं।"श्री रियाबकोव ने कहा कि रूस अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के बाद यूक्रेन पर अमेरिका के रुख पर नज़र रखेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन मामले के समाधान को लेकर अमेरिका का रवैया अभी बहुत अलग-थलग है और यूक्रेन में शांति के विरोधी इस मुद्दे पर अमेरिका के रुख का फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
उप विदेश मंत्री रियाबकोव ने कहा कि रूस, यूक्रेन संघर्ष में अमेरिका की भागीदारी पर अपनी असहमति को अमेरिका तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका के बीच बातचीत रोज़ाना और अलग-अलग स्तरों पर जारी है।
रूसी राजनयिक ने कहा कि अगर अमेरिकी प्रशासन अलास्का में रूस की सहमति के आधार पर कदम उठाने को तैयार हो तो यूक्रेन संकट का जल्द समाधान निकल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस का यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका से संबंध तोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में ईरान विवाद को सुलझाने में रूस की मदद करने की इच्छा पर सम्मान एवं दिलचस्पी व्यक्त की।
रियाबकोव ने कहा कि पहले भी ऐसे कई अवसर आए हैं, जब अमेरिका ने एक बात कही, लेकिन व्यवहार में कुछ और ही किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित