, Sept. 27 -- माॅस्को, 27 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना की मदद करने वाले रसद केंद्रों, बंदरगाह एवं परिवहन अवसंरचनाओं, संचार केंद्रों और समुद्री जहाजों पर मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) से पूरी रात हमले जारी रखे। यह जानकारी स्पुतनिक ने रविवार को दी।

इसमें कहा गया है कि कीव में वोडाफोन के डेटा प्रोसेसिंग केंद्र पर हमला किया गया। यह उन सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है जो यूक्रेनी सशस्त्र बलों को मोबाइल संचार एवं हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं देती हैं, जिसमें खुफिया डेटा का प्रेषण भी शामिल है।

वहीं कीव इलाके में, क्रासिलोव्का में ज़ालमर ग्रुप के रस केंद्र को निशाना बनाया गया, जहां यूक्रेनी सेना के लिए पश्चिमी सैन्य मदद का भंडारण एवं वितरण किया जाता है। निकोलायेव में दो गोदामों पर हमला किया गया जिनमें मानवरहित हवाई वाहन और उनके हथियार रखे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित