, Oct. 22 -- माॅस्को, 22 अक्टूबर (स्पुतनिक) रूसी सशस्त्र बलों ने बुधवार रात कीव में यूक्रेनी रक्षा उद्योग परिसर के उद्यमों एवं परिवहन अवसंरचना तथा ओडेसा क्षेत्र में बंदरगाह अवसंरचना पर हमले किए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दीमंत्रालय ने एक बयान में कहा, "बुधवार रात, रूसी सशस्त्र बलों ने उच्च सटीकता वाले जमीनी हथियारों एवं मानवरहित हवाई वाहनों से एक बड़ा हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप यूक्रेन के रक्षा उद्योग परिसर में क्रूज मिसाइलों और लंबी एवं मध्यम दूरी के मानवरहित हवाई वाहनों के उत्पादन एवं भंडारण में शामिल उद्यम, कीव में परिवहन अवसंरचना सुविधाएं, साथ ही ओडेसा क्षेत्र में बंदरगाह अवसंरचना सुविधाएं, और यूक्रेन के सशस्त्र बलों के उपयोग में आने वाले नौसैनिक जहाज प्रभावित हुए।"मंत्रालय ने बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने कीव में युझनी रेलवे पुल पर हमला किया जिसका इस्तेमाल सैन्य सामानों की ढुलाई के लिए किया जाता था। मंत्रालय ने बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने कीव में एंटोनोव उद्यम पर भी हमला किया, जहां एफपी-5 फ्लेमिंगो मिसाइलें, एफपी-9 और एफपी-9 टैक्टिकल मिसाइलें तथा यूएवी बनाए जाते हैं। इसके अलावा, कीव में एक गोदाम परिसर पर भी हमला किया गया, जहां से यूएवी और 'हॉर्नेट बैराज एम्युनिशन' का उत्पादन शुरू किया गया था।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इस हमले के परिणामस्वरूप, ओडेसा क्षेत्र में किलिया बंदरगाह की बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। इन सुविधाओं का इस्तेमाल विदेशों से यूक्रेन भेजे गए सैन्य उपकरणों को उतारने एवं उनके भंडारण के लिए किया जाता था।" बयान में कहा गया कि इसके अलावा, रूसी सेना ने चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाया जो यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए सामान लेकर जा रहा था। इसके साथ ही, कीव में ड्रोन और रोबोटिक प्रणालियों के पुर्जे बनाने वाले एक औद्योगिक प्रतिष्ठान पर भी हमला किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित