, May 17 -- मॉस्को, 17 मई (वार्ता/स्पूतनिक) रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा है कि यूरोप में रूस के साथ बातचीत करने को लेकर हो रही चर्चा एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री पेस्कोव ने रूसी पत्रकार पावेल ज़ारुबिन के साथ बातचीत में कहा, "रूस के साथ बातचीत करने को लेकर हो रही चर्चा अच्छी है। यह यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख कजा कलास के हित में है कि वह मध्यस्थ न बनें। उनके लिए यह आसान नहीं होगा। अगर आपको याद हो तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि जिसने रूस के बारे में बुरी बातें न कही हों, वही वार्ताकार बन सकता है।"उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कह चुके हैं कि वह किसी ऐसे यूरोपीय नेता को वार्ताकार के तौर पर देखेंगे जिसने रूस को लेकर 'बुरी बातें' न कही हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित