सेंट पीटर्सबर्ग , मार्च 05 -- रूस के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा न्यूरल नेटवर्क (एआई) विकसित किया है जो सीटी स्कैन के जरिए शुरुआती चरण के स्तन कैंसर का पता महज कुछ ही मिनटों में लगा सकता है।

स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को बताया कि यह तकनीक उन पारंपरिक तरीकों की तुलना में काफी तेज है जिनमें जांच के लिए एक दिन तक का समय लग सकता है।

सेंट पीटर्सबर्ग इलेक्ट्रोटेक्निकल यूनिवर्सिटी और अल्माज़ोव नेशनल मेडिकल रिसर्च सेंटर द्वारा तैयार की गई यह तकनीक नैदानिक त्रुटि ( क्लिनिकल एरर) की संभावना को लगभग 20 प्रतिशत तक कम कर देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित