, Oct. 22 -- माॅस्को, 22 अक्टूबर (स्पुतनिक) रूस और चीन डिजिटल तकनीकों के आपराधिक दुरुपयोग से निपटने के लिए सहयोग मजबूत कर रहे हैं। रूसी सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष इगोर क्रासनोव ने गुरुवार को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य चेन वेनकिंग के साथ एक बैठक के दौरान यह बात कही।

श्री क्रासनोव ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर बल दिया और साथ ही उस पेशेवर संवाद का भी उल्लेख किया जो रूस के अभियोजक जनरल के रूप में चीन की उनकी पिछली यात्राओं के दौरान स्थापित हुआ था।

श्री क्रासनोव के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क डिजिटल तकनीकों का बहुत फायदा उठा रहे हैं जिससे अदालतों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं; इनमें मामलों की नई श्रेणियां और डिजिटल साक्ष्य शामिल हैं।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इन खतरों से निपटने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं आधुनिक कानूनी तंत्र की आवश्यकता है। उन्होंने रूसी तथा चीनी न्यायिक प्राधिकरणों के बीच निरंतर समन्वय के महत्व का भी उल्लेख किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित