, Oct. 2 -- माॅस्को, 02 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी उद्यमी कॉन्स्टेंटिन मालोफीव ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने उनके खातों से एक करोड़ डॉलर जब्त कर लिए और उस राशि में से 54 लाख डॉलर यूक्रेन के सशस्त्र बलों को हस्तांतरित कर दिए गए।

इससे पहले दिन में, रूस की जांच समिति ने मालोफीव के उस बयान के आधार पर एक आपराधिक मामला शुरू करने की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका में उनके फंड को ज़ब्त कर लिया गया और बाद में उसका इस्तेमाल यूक्रेन की सेना को फ़ंड देने के लिए किया गया।

जांच में घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है और अमेरिकी सरकारी संस्थाओं के उन खास अधिकारियों की पहचान की जा रही है जो संबंधित फैसले में शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित