मॉस्को , अक्टूबर 29 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रमुख विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बुधवार को कहा कि रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता चार नवंबर के बाद फिर शुरू होगी। हालांकि त्रिपक्षीय वार्ता की सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है।
श्री उशाकोव के अनुसार तीनों देशों के बीच हालांक वार्ता दोबारा शुरू होने का समय काफी हद तक जमीन पर बदलती स्थिति और युद्ध के मोर्चे पर होने वाले घटनाक्रमों पर निर्भर करेगा।
उन्होंने रूसी प्रतिनिधिमंडल के बारे में कहा कि इसके सदस्यों की अंतिम सूची जल्द ही तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ता दल के प्रमुख सदस्य पहले से ही तय हैं लेकिन रूस की ओर से वार्ता शुरू होने की तारीख को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया गया है।
श्री उशाकोव ने शांति प्रक्रिया में यूरोपीय देशों की भूमिका पर भी बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस बात पर कोई चर्चा नहीं हो रही है कि फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब या नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर पूरे यूरोप का प्रतिनिधित्व करते हुए वार्ताकार की भूमिका निभाएंगे।
इसके अलावा, श्री उशाकोव ने बताया कि रूस और अमेरिका के बीच रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की संभावना को लेकर बातचीत चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित