रूद्रपुर , सितंबर 11 -- उत्तराखंड की रूद्रपुर में पुलिस ने 14 किलोग्राम गांजा के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की ओर से शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे के पास नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान बस अड्डा से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो बैगों में रखे 14 बंडलों में करीब 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसके अलावा अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन और 5,000 रुपये नकद भी मिले हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जोगेंद्र कुमार (62) निवासी जयपुर, थाना मेहंदिया, जिला अरवल (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित