मुंबई , मार्च 04 -- पश्चिम एशिया में बदले हालात और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में रही तेजी के कारण बुधवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये पर भारी दबाव रहा और यह 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर 91.4925 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 55.75 पैसे टूटकर 92.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। खबर लिखे जाते समय यह 68 पैसे की गिरावट में 92.1725 प्रति डॉलर पर थी। अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिमी एशिया में स्थिति काफी खराब हो गयी है।
सुरक्षित निवेश की तलाश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार को निवेशकों ने डॉलर में निवेश किया जिससे उसे मजबूती मिली है। इस कारण रुपया दबाव में आ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित