मुंबई , अप्रैल 08 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 52 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.54 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 16 पैसे टूटकर 93.06 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह 14 पैसे चढ़कर 92.92 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर रहा। बीच कारोबार में यह 92.45 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया था। अंत में 92.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित