मुंबई , मई 25 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 34 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.26 रुपये का बोला गया।
रुपये में यह लगातार तीसरी तेजी है। इन तीन दिनों में यह 156 पैसे (1.61 प्रतिशत) मजबूत हुआ है। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 76 पैसे चढ़कर 95.30 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपया आज 23 पैसे की मजबूती के सात 95.37 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 95.12 रुपये प्रति डॉलर तक गया जबकि इसका दिन का निचला स्तर 95.44 रुपये प्रति डॉलर रहा।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में छह प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आयी और ब्रेंट क्रूड वायदा 98 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। इससे रुपये को समर्थन मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित