मुंबई , अप्रैल 10 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 32 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.83 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 92.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रुपया आज सात पैसे टूटकर 92.58 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन भर इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह के कारोबार में यह ऊपर 92.41 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। लेकिन बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गयी। कारोबार की समाप्ति तक यह 92.83 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़ककर उसी स्तर पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित