मुंबई , अप्रैल 20 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 25 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.16 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 23.75 पैसे की मजबूती के साथ 92.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये में आज शुरुआती तेजी रही, लेकिन इसके बाद यह फिसल गया। यह 17 पैसे की बढ़त में 92.74 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 92.71 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। दोपहर बाद 93.24 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद यह 93.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित