मुंबई , अप्रैल 02 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया 152 पैसे की जबरदस्त तेजी के साथ 93.18 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुद्रा बाजार में दो दिन के अवकाश के बाद आज कारोबार शुरू हुआ। इन दो दिनों के वैश्विक कारकों का असर भारतीय मुद्रा पर साफ दिखा। इसकी शुरुआत की सात पैसे की बढ़त में 94.63 रुपये प्रति डॉलर पर हुई, और खुलते ही यह 93.50 रुपये प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया। एक समय यह 92.82 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ था। अंत में 93.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 15.25 पैसे की बढ़त में 94.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित