मुंबई , मार्च 17 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 11.75 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.40 रुपये बोला गया।

यह भारतीय मुद्रा का रिकॉर्ड निचला स्तर है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 1.75 पैसे की मजबूती के साथ 92.2825 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज शुरू से ही दबाव में रहा। यह 6.75 पैसे टूटकर 92.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और पूरे दिन सीमित दायरे में रहा। यह ऊपर 92.35 रुपये और नीचे 92.4775 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित