मुंबई , जनवरी 14 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 11 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.34 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा मंगलवार को 5.50 पैसे टूटकर 90.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। यह तीन पैसे की गिरावट के साथ 90.26 रुपये प्रति डॉलर पर खुलने के बाद मजबूत हुआ। एक समय यह 89.94 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गया था। उसके बाद इसमें गिरावट शुरू हो गयी और यह 90.38 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। अंत में यह 90.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहने से रुपया मजबूत हुआ है। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में नरमी से इसकी गिरावट सीमित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित