मुंबई , जनवरी 23 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को कमजोर हुआ और पहली बार एक डॉलर 92 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा गुरुवार को 91.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। यह सुबह 13 पैसे की मजबूती के साथ 91.45 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और 91.41 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ी। लेकिन इसके बाद दबाव बढ़ता गया और यह 42 पैसे की गिरावट में 92 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित