मुंबई , जुलाई 15 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग आने से रुपया बुधवार को नौ पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.25 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 48 पैसे गिरकर 96.16 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये की शुरुआत आज 13 पैसे की बढ़त में 96.12 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। कुछ ही देर बाद यह 96.05 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया। हालांकि इसके बाद डॉलर की मांग आने से दोपहर बाद तक यह 96.35 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था। अंत में 96.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आज हल्की तेजी रही। यह अब भी 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।
कारोबारियों ने बताया कि बाजार में बाद में डॉलर की मांग निकलने से भारतीय मुद्रा दबाव में आ गयी। दुनिया की हालांकि अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक की नरमी ने इसे ज्यादा नहीं टूटने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित