हरिद्वार , जनवरी 22 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली रुड़की पुलिस ने गुरुवार को मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को ढंडेरा निवासी हरीश चंद्र शर्मा ने कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे शिव चौक बुचड़ी फाटक के पास श्मशान घाट क्षेत्र से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

मामले में कोतवाली रुड़की ने घटना के खुलासे के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल सर्विलांस और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गोल चौराहे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिशान पुत्र फुरकान और हिमांशु पुत्र सोमपाल, दोनों निवासी ढंडेरा, साबरी मस्जिद के पास, रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। दोनों को अदालत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित