भीलवाड़ा , जून 19 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में री-नीट परीक्षा के नाम पर फर्जी पेपर बेचने के गंभीर मामले में गिरफ्तार आरोपी आकाश चौधरी को गुरुवार को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी को आगामी 22 जून तक पुलिस हिरासत में सौंपने के आदेश दिये हैं।

इस पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वृत्त अधिकारी (सदर) नेमीचंद चौधरी द्वारा बारीकी से की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के विशेष दल आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित