भोपाल/रीवा , सितंबर 02 -- मध्यप्रदेश में रीवा-सीधी हाईवे पर बुधवार को यात्री बस और बल्कर ट्रक की टक्कर में कई यात्रियों की मृत्यु हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर सोशल मीडिया पोस्ट कर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ''मध्यप्रदेश के रीवा में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर दुखद है। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।''मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत हृदय विदारक बताया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने राज्य शासन की ओर से दुर्घटना में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। वही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित