जयपुर , मार्च 22 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जोर देकर कहा है कि सभी को मिलकर अपने रीति-रिवाज, परंपरागत संस्कृति और त्योहारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए और नई पीढ़ी को इन परंपराओं से अवगत कराना भी आवश्यक है ताकि वे इनके महत्व को समझ सकें।

श्रीमती दियाकुमारी रविवार को मानसरोवर में राष्ट्र सेविका समिति, जयपुर प्रांत द्वारा आयोजित हिन्दू नववर्ष समारोह "घूमर" में भाग लेने के अवसर पर यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्यजनों को नव संवत्सर की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि घूमर राजस्थान की पहचान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित