नयी दिल्ली , मार्च 15 -- रिषभ सिंह (नाबाद 100) के लगातार दूसरे शतक की बदौलत उत्तर क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को रविवार को रोशनारा क्लब मैदान में 10 विकेट से रौंद कर जेके बोस टूर्नामेंट जीतना सुनिश्चित कर लिया है। दक्षिण क्षेत्र चार विकेट पर 187 रन पर रोकने के बाद, उत्तर क्षेत्र ने 18.2 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 188 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। पिछले मैच में पश्चिम क्षेत्र के खिलाफ शतक लगाने वाले रिषभ ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक ओर शतक ठोका। रिषभ ने 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाये। उसके साथी आकाश रावल तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। अमित चौधरी ने तीन चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 35 रन बनाकर रिषभ का अच्छा साथ दिया। लगातार दूसरी जीत के साथ उत्तर क्षेत्र का चैंपियन बनना तय हो गया है। उसने कल पश्चिम क्षेत्र को नौ विकेट से हराया था उत्तर क्षेत्र का आखिरी मुकाबला सोमवार को पूर्व क्षेत्र से होगा। जो टूर्नामेंट की कमजोर टीम मानी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित