भरतपुर , सितम्बर 14 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर जिले के भुसावर की पंचायत समिति में सहायक अभियंता को सोमवार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि परिवादी ठेकेदार से माप पुस्तिका और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद रिश्वत की मांग करके परेशान कर रहा था।
सू्त्रों ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो के भरतपुर इकाई के दल ने जाल बिछाकर गोविंद प्रसाद को परिवादी से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोंच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित