फरीदाबाद , जून 16 -- हरियाणा की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद ने थाना बीपीटीपी में तैनात जांच अधिकारी जोगिंदर सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को बताया था कि उसके खिलाफ दर्ज शिकायत में कार्रवाई न करने और उसकी मोटरसाइकिल छोड़ने के बदले जांच अधिकारी ने 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत के अनुसार आरोपी पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था और शेष 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित