भरतपुर , सितम्बर 15 -- राजस्थान में भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा भुसावर में सोमवार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किये गए पंचायत समिति के सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद के घर पर जयपुर में तलाशी के दौरान नकदी और सम्पत्ति के कागजात बरामद हुए हैं। ब्यूरो के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तलाशी के दौरान 43 लाख 38 हजार रुपये की नकदी, करीब 20 किलो चांदी की सिल्लियां, जयपुर एवं हिंडौन में भू-संपत्तियों से जुड़े कई बेनामी दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।
इसके अलावा जयपुर के मानसरोवर में मकान, हिंडौन में दो दुकानों और कई अन्य भू-संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। ब्यूरो की आगे कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित