भीलवाड़ा , जून 30 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भीलवाड़ा में मंगलवार को कोतवाली थाने के कांस्टेबल को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परिवादी ने एसीबी के भीलवाड़ा कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि कोतवाली थाने में दर्ज एक मामले में उसे बार-बार थाने बुलाकर परेशान किया जा रहा था और पत्रावली में जल्दी कार्रवाई करने के एवज में कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रहा है। पांच हजार रुपये वह पहले ही ले चुका है। अब वह 10 हजार रुपये और मांग रहा है।

इस पर ब्यूरो के दल ने शिकायत के सत्यापन के बाद भीलवाड़ा इकाई में पुलिस उपाधीक्षक पारसमल के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर कांस्टेबल मोहम्मद रज्जाक को परिवादी से छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित