पन्ना, जून 19 -- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पदस्थ रहे नायब तहसीलदार रवि शंकर शुक्ला व उनके चौकीदार देवी दयाल दहायत को भ्रष्टाचार के मामले में पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार 19 जून को विशेष अदालत ने इन दोनों पर जुर्माना भी लगाया है। मामला मिट्टी से लदे एक जप्त ट्रैक्टर को छोड़ने के बदले रिश्वत मांगे जाने का है।

शासकीय अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला वर्ष 2020 का है। सिली गांव के ब्रजबिहारी प्रजापति अपने खेत से ईंट बनाने की मिट्टी ट्रैक्टर में भरकर ले जा रहे थे। उसी समय प्रभारी तहसीलदार रवि शंकर शुक्ला ने उनका ट्रैक्टर रोककर जप्त कर लिया। ट्रैक्टर को छोड़ने के बदले तहसीलदार ने बृज बिहारी से 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित