नयी दिल्ली , मार्च 26 -- पेट्रोलियम समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी ईरान का कच्चा तेल खरीद रही है।

कंपनी ने एक बयान जारी कर इन खबरों को आधारहीन और गलत बताया। बयान में कहा गया है, रिलायंस इंडस्ट्रीज मीडिया में आयी इन खबरों को पूरी तरह खारिज करती है कि कंपनी ने मूल रूप से ईरान से आने वाले कच्चे तेल की खरीद की है। ये खबरें आधारहीन हैं और इनमें भ्रामक तथा गलत दावे किये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित