ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) , अगस्त 03 -- यूरोपीय फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने "निर्णायक क्षण में" फुटबॉल हितों की रक्षा करने में मदद करने के लिए यूईएफए का अभार व्यक्त किया। तीन परिसंघों के विरोध के कारण अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ ( फीफा) को विश्व कप की हिस्सेदारी निजी निवेशकों को बेचने का प्रस्ताव वापस लेना पड़ा है। यूईएफए ने चेतावनी दी थी कि इस प्रस्ताव को रद्द किये जाने तक वह फीफा प्रतियोगिताओं का बहिष्कार करेगा। इस घोषणा के साथ ही यूईएफए ने फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो पर दबाव बढ़ा दिया था।
फीफा ने यूरोपीय फुटबॉल के शासी निकाय का विश्वास खो दिया है। यूईएफए अब आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहा है, जिसमें स्विस अधिकारी इन्फेंटिनो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की संभावना भी शामिल है, जिसके लिए फीफा के 43 सदस्य देशों के समर्थन की आवश्यकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित