रांची , मई 30 -- झारखंड की राजधानी रांची स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के 32 वर्षीय डॉक्टर सानू सनल बरवार अपने ही घर में मृत पाए गए हैं।

डॉ. सानू सनल बरवार रिम्स के सर्जरी विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के छात्र थे और रांची के नगड़ी के निवासी थे। सानू के मित्रों ने बताया कि शनिवार की सुबह में यह सूचना मिली कि वह सोकर उठे ही नहीं हैं। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में घर से नजदीक एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिम्स के पीआरओ ने बताया कि डॉ सनल सानू बरवार रिम्स के सर्जरी पीजी 2014 बैच के छात्र थे। वे बेडो सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी थे और उच्च शिक्षा के लिए अवकाश पर थे। वे अपने आवास पर मृत पाए गए। पहले उन्हें रिंची हॉस्पिटल ले जाया गया था,फिर उन्हें रिम्स लाया गया था।

रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि डॉक्टर सनल सानू बरवार अपने ही घर में मृत पाए गए थे। डॉक्टरों की देखरेख में शव पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित