जयपुर , अगस्त 03 -- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-अठावले) राजस्थान में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव लड़ेगी।

आरपीआई-ए के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी राजस्थान में मजबूत स्थिति में नहीं हैं लेकिन वह सभी वर्गों को साथ लेकर आगामी पंचायत चुनाव में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जहां जहां चुनाव लड़ना संभव होगा वहां वह अपने उम्मीदवार उतारेगी तथा बाकी जगह भाजपा का समर्थन करेगी।

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी राजस्थान में प्रयास कर रही हैं और अब चुनाव के मद्देनजर पार्टी की समिति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल राठौड़ से मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित