‎पटना , मई 26 -- भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं राजद महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई।

‎‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने श्री मती जायसवाल और सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस कार्यक्रम में मंत्री दिलीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

‎‎इस अवसर पर श्री सरावगी ने कहा कि बिहार की जनता परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से पूरी तरह ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की जो राजनीति स्थापित हुई है, उससे प्रेरित होकर विभिन्न दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित