ग्वालियर , फरवरी 1 -- मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भिंड रोड पर शनिवार रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जहां कुछ युवकों ने एक सेवा निवृत्त फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घसीटा। इसके बाद आरोपी उन्हें सड़क पर फेंककर मौके से फरार हो गए। घटना का करीब 16 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महाराजपुरा पुलिस के अनुसार पीड़ित रिटायर्ड फौजी कल्याण किशोर कांत शर्मा आदित्यपुरम स्थित गणेश कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वे अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ प्रेस्टीज कॉलेज की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आदित्याज होटल के पास उनकी कार की टक्कर एक अन्य कार (एमपी 07 जेडएल 8545) से हो गई।
टक्कर के बाद दूसरी कार में सवार दो युवक बाहर निकले और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रिटायर्ड फौजी और उनके बहनोई के साथ मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब घटनास्थल पर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी कार लेकर भागने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित