मुंबई , मार्च 25 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये की गिरावट बुधवार को भी जारी रही और यह 20 पैसे टूटकर 93.96 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।
भारतीय मुद्रा ने आज 94.13 रुपये प्रति डॉलर तक टूटकर बीच कारोबार के निचले स्तर का भी नया रिकॉर्ड बनाया। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 23 पैसे गिरकर 93.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 18 पैसे नीचे 93.94 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 93.86 रुपये प्रति डॉलर और नीचे 94.13 रुपये प्रति डॉलर पर तक गया। बाद में बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली बढ़ने से रुपये को थोड़ा सहारा मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित